पुलिस ने डिलीवरी बॉय बनकर झारखण्ड से ठग को पकड़ा , SBI कर्मचारी बनकर की थी ऑनलाइन ठगी.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने खुद को डिलीवरी बॉय बता कर आरोपी को धर दबोचा | 

पुलिस पैकेज पहुंचाने के बहाने ठगों के घर में घुसी। इस दौरान टीम पर हमले की भी कोशिश की गई. गिरफ्तार आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और एक महिला से 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर के SEC - 10 की रहने वाली कविता दुबे से 3 लाख रुपये की ठगी हुई है. जांच के दौरान झारखंड के देवगढ़ जिले के दिलीपत्थर गांव निवासी जैकी मंडल का मामला उजागर हुआ. इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम देवगढ़ पहुंची और बुढैर पुलिस के साथ वहां छापेमारी की.

दुर्ग पुलिस अधिकारी डिलीवरी मैन के भेष में आरोपी के घर पहुंचे। फिर उसको फोन किया और उससे पैकेज पहुंचाने के लिए कहा. जब जैकी मंडल बाहर आया तो वह बातचीत में उलझा लिया गया | इसी बीच पुलिस की एक टीम वहां पहुंची |

जैसे ही जैकी ने पुलिस को देखा, उसने दरवाज़ा बंद करने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। घर के अंदर मौजूद रिश्तेदारों ने शोर सुना तो बाहर निकल आए और पुलिस पर हमला कर दिया। लेकिन तभी स्थानीय पुलिस आ गयी और उन्हें रोक दिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया। अकाउंट का नाम जैकी मंडल (27) था। बैंक को पत्र लिखकर उनके खाते को ब्लॉक कर दिया गया। इसके जरिए कविता दुबे ने अपने खाते से डेबिट किए गए 300,000 रुपये में से 2.5 लाख रुपये बचा लिए गए है |

केवाईसी अपडेट की आड़ में धोखाधड़ी की गई। कविता दुबे ने 1 जनवरी, 2024 को पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी होने का दावा किया। इसके बाद उन्हें केवाईसी अपडेट करने के बहाने एक लिंक भेजा गया।

लिंक खोला तो एसबीआई जैसा पेज खुला। कविता ने साइट देखी और जाल में फंस गई। फिर कॉल करने वाले ने उसी पृष्ठ पर खाता संख्या और संबंधित जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया। इसके बाद ओटीपी मांगा. ओटीपी सबमिट करते ही खाते से 3 लाख रुपये डेबिट हो गए।

ये पुलिसकर्मी झारखंड गयी टीम में शामिल थे |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg