भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर , जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे बेखौफ होकर आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं, इसी बीच बदमाशों की दहशतगर्दी का एक और मामला सामने आया है|
यह ताजा मामला सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला क्षेत्र के धुरीपारा का है, यहां बदमाशों ने कांग्रेस के एक नेता की दुकान में घुसकर डंडे लाठी से दुसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
विडियो देखे -
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता नीरज जायसवाल की मंगला के धूरीपारा में हार्डवेयर की एक दुकान है, जहां रविवार की रात उनका ड्राइवर हरीश कुर्रे काम खत्म करने के बाद दुकान में बैठा था|
इसी दौरान कुछ बाइक सवार युवक वहां आए और गाली गलौज करते हुए गाड़ी ठीक से नहीं चलाते कहते हुए चले गए, कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ फिर से वापस आए और इस बार ड्राइवर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर हरीश हाइवा लेकर आ रहा था, तभी आरोपी युवकों से उसका बाइक ठीक से चलाने के लिए कहने पर विवाद हुआ था |
जिसकी वजह से आरोपी युवकों दुकान में घुसकर उसे पर हमला कर दिया और मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस ने ड्राइवर की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 323, 34, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

