भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में 10 से 12 बाराती घायल हो गये. घटना में घायल बारातियों को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
यह सड़क हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा में हुआ. जानकारी के मुताबिक बारातियों को ले जा रही आधी रात लगभग 3 बजे बिलासपुर हाईवे पार कर रही थी, इसी दौरान बस की गति अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया|
इस घटना की जानकारी मिलते ही धरसीवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। वह स्थान जहाँ घायलों का उपचार किया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

