10 साल के मासूम का हत्यारा 14 साल का किशोर निकला , मामूली विवाद में ले ली जान , चचेरा भाई है आरोपी.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद. बालोद पुलिस ने चौथी कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। 14 साल का चचेरा भाई 10वीं कक्षा में है और आपसी विवाद के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद नाबालिग आरोपी गांव में इधर-उधर छिप गया|

गौरतलब है की बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के चीचा गांव निवासी केमन साहू का 10 वर्षीय बेटा तोरण लाल साहू गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ता था। दोपहर के भोजन के बाद करीब 1:45 बजे मृतक बच्चा अपने दोस्त के साथ गौठान तालाब के उस पार शौच करने गया था. शौच के बाद उसका दोस्त स्कूल लौट आया|

लेकिन तोरण लाल वहां नहीं आया. जब चौकीदार ने स्कूल बंद करना चाहा तो उसने कक्षा में तोरण का बैग पड़ा देखा। चौकीदार ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. फिर उसकी तलाश शुरू हुई. खोजबीन के दौरान देर शाम बच्चे का शव स्कूल परिसर के पास निर्माणाधीन गौठान भवन में मिला। 

सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये. उन्होंने शव को ले जाने  नहीं दिया और हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की. किसी तरह अधिकारियों ने समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक क्र पिता केमन साहू का अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था. इस संबंध में, कोरोनोवायरस संकट के दौरान, दो परिवारों के बीच कुल्हाड़ी और लाठी से लड़ाई हुई थी| जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका 14 साल का बेटा गायब मिला। 

पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह चीचा गांव के आसपास घूमता नजर आया. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। नाबालिग ने बच्चे को मारने की बात कही |

पुलिस ने बताया कि जब मृतक बच्चा शौच के लिए तालाब पार करने गया और फिर जब वापस लौटा तो उसी समय नाबालिग आरोपी आ गया. इसके बाद उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज होने लगी। 

गुस्से में किशोर आरोपी ने पास का एक पत्थर उठाया और उसे मारने के लिए दौड़ा। बच्चा उससे बचने के लिए भागने लगा. बचने के लिए मृतक बच्चा गौठान में लगे तार के जाल को फांदकर एक नवनिर्मित मकान के कोने में छुप गया|

वहां पहुंचकर नाबालिग आरोपी ने बच्चे के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. तभी वहां पड़ी रॉड लड़के की गर्दन पर मारा। नतीजा यह हुआ कि रॉड मृतक बच्चे की गर्दन से पार हो गई।

 फिर मृतक बच्चे पर सीमेंट का एक बैग मृतक बच्चे के ऊपर रखा और वह भाग गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी का बयान दर्ज करने के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है | 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg