भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपने 14 बेटे को कोल्ड्रिंक में जहर देकर मार डाला. दरअसल, लड़के को अश्लील विडियो देखने की लत थी, जिससे पिता काफी परेशान थे।
पिता ने कहा कि उनका बेटा कभी-कभी स्कूल में लडकियों को छेड़ा करता था | प्रिंसिपल ने उन्हें कई बार इस सम्बन्ध में स्कूल बुलाया था |
घटना महाराष्ट्र के सोलापुर की है जब विजय बट्टू नाम के एक शख्स ने अपने बेटे की बुरी आदतों से तंग आकर उसकी कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी|
पुलिस को सूचना मिली कि लड़का जनवरी में लापता था और बाद में उसका शव सोलापुर में मिला, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़के की मौत जहर से हुई थी।
पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि पिता ने ही लड़के को जहर दिया था|
पिता ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई नहीं करता था, हमेशा अश्लील फिल्में देखता था और लड़कियों को छेड़ा करता था और उसके परिवार ने उसे समझाने की कई बार कोशिश की, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी. इन्हीं सब कारणों से पिता को अपने बेटे से परेशानी थी|
फिर 13 जनवरी को, विजय ने अपने बेटे विशाल को अपनी बाइक पर बिठाया, उसे कोल्ड्रिंक सोडियम नाइट्रेट और जहरीला पदार्थ का मिश्रण कर उसे पिला दिया |
देर शाम को उसकी तलाश करने का नाटक करने के लिए बाहर चला गया और पत्नी के साथ उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय के अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

