टोस्ट खिलाकर 18 लाख की गाड़ी में किया अपहरण फिर भिलाई के मटन मार्किट में बेच दिया रघुनाथपुर के प्रसिद्ध शेरू का मांस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर , भिलाई के खुर्सीपार में रघुनाथपुर के प्रसिद्ध शेरू (बकरा) का काटकर उसका मांस बेच दिया गया | 18 लाख रुपये की लग्जरी कार में उसे चोरी कर लाया गया था| जहाँ नये जगह में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। चोरों ने सोचा कि यदि वह मर गया तो उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। 



इसलिए भिलाई के मीट मार्केट में 45 किलो मांस बेचा दिया| इस मामले में रघुनाथपुर पुलिस ने अमीर हुसैन (30) निवासी खुर्सीपार उड़ियापारा भिलाई और राजू (24) निवासी आजाद चौक थाना कोतवाली दुर्ग को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार जब्त कर ली है। घटना में शामिल दो आरोपी फरार हैं. उनकी भी जांच चल रही है.

रघुनाथपुर चौकी प्रभारी अजीत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम बकरी चुराने वालों की पहचान करने में जुटी थी। गाड़ी का नंबर अंबिकापुर के सेंट्रल सीसी सिस्टम कैमरा में रिकॉर्ड हो गया. खुर्सीपार के आरोपियों की संलिप्तता के बाद पुलिस की एक टीम भिलाई में तैनात की गई। 

आरोपी बकरी-बकरी चुराने के इरादे से पहले गरियाबंद और फिर बालोद गए। वहां से बिलासपुर होते हुए शहडोल उमरिया गए। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर नजर रखे हुए थी. जब आरोपी वहां से लौटे तो रघुनाथपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन 8 फरवरी 2024 की सुबह शेरू (बकरा) अपने घर से निकला था. इसी दौरान आरोपियों ने उसे टोस्ट खिलाया जिससे बकरे की जीभ चिपक गयी कुछ देर तक कोई आवाज नहीं आई इसी दौरान आरोपी शेरा को कार में बैठाकर ले गए। आरोपियों की अपने क्षेत्र में स्वच्छ छवि है. वे बाहर घूम घूम हैं, बकरियां चुराते हैं और उन्हें बेच देते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घूम-घूम कर चोरियां कर रहे थे। यह खासतौर पर बकरियों को निशाना बनाता है। उनकी मटन की दुकान भी है. आरोपी आमिर हुसैन आदतन अपराधी है|

रघुनाथपुर के सुरेश गुप्ता का शेरू (बकरा) लोगों के बीच ज्यादा रहता था। वह अपनी अनोखी आदतों के लिए जाने जाता था| पान-गुटखा खाने वाले शेरू को चाय भी बहुत पसंद थी. सुरेश गुप्ता ने उसे अपने बच्चे की तरह पाला था | इसलिए गांव वालों ने पुलिस के साथ मिलकर उनसे मुलाकात की और शेरु को ढूंढने की मांग की|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg