भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार छ.ग के भैंसापसरा गांव में हुए अग्निकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब आरोपियों को गुंडागर्दी करने से मना किया गया तो उसने पिछले शनिवार को घर में आग लगा दी|
इस घटना में एक मां और उसका बेटा जिंदा जल गये. जबकि उनकी बेटी और नाती घायल हो गईं। वे गंभीर रूप से झुलस गए।
एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि 24-25 फरवरी की रात भैंसापसरा गांव में कमला साहू के घर में आग लग गयी. 60 वर्षीय कमला साहू और उनका 28 वर्षीय बेटा सोनू साहू आग में जिंदा जलकर मौत के मुंह में समा गए। 34 वर्षीय बेटी रानो साहू और 10 वर्षीय पोती संध्या साहू गंभीर रूप से झुलस गईं।
वारदात को कमला साहू इलाके में रहने वाले करन बघेल उर्फ भुखऊ (23) और दौलत सोनवानी (26) ने घटना को अंजाम दिया। दोनों ही आदतन बदमाश हैं|
दोनों युवक अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर साहू के परिवार से बहस करते थे दोनों आरोपियों को उनके परिजनों ने अपने घर के आसपास बैठने से मना कर दिया था. इसी वजह से परिवार की हत्या की योजना बनाई गई थी।
घटना के दिन, आरोपियों ने घर में आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वे वहां से भाग गये. इस घटना की जांच करते हुए पुलिस ने पड़ोस के दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
फिलहाल पुलिस इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश की, जहां से इन्हें कोर्ट न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

