20 आवारा कुत्तो ने मिलकर महिला को नोच नोचकर मार डाला , गायों का चारा लेने खेत गयी थी महिला....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पंजाब के कपूरथला से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहाँ आवारा कुत्तो के झुण्ड ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला. महिला अपनी गायों के लिए चारा लेने के लिए घर से बाहर निकली. कुछ घंटों बाद उनका शव घर से थोड़ी दूर मिला |  



मिडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक, कपूरथला के पासां कादिम गांव की रहने वाला रामपरी (32 साल) बुधवार (18 फरवरी, 2024) शाम 6 बजे अपने घर से निकल कर अपनी गायों के लिए चारा लेने के लिए खेतों में गयी हुई थी| 

इसी दौरान करीब 20 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला.जब कुत्ते ने महिला पर हमला किया तो उसकी मदद के लिए वहां कोई नहीं था. 

महिला के पति केवल ठाकुर भी उस समय घर पर नहीं थे, साथ ही उनके तीनों बच्चों को भी इसकी जानकारी नहीं थी. शाम को जब वह घर आया तो बच्चों ने बताया कि उनकी मां काफी देर से नहीं लौटी है.

जब उसने खोजना शुरू किया, तो उसे जानवरों के कंकालों से भरे कूड़े के ढेर में अपनी पत्नी का शव मिला। महिला को कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला था उसके पूरे शरीर पर काटने नोंचने और खरोंचें थीं।

महिला की मौत के बाद उसके पति और बच्चों की हालत खराब हो गई है.केवल ठाकुर एकमात्र अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। 

उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से सबसे छोटा केवल 9 महीने का है। उनका कहना है कि अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा।

अभी एक सप्ताह पहले इसी गांव में छह साल की बच्ची को कुत्ते ने मार डाला था. एक अन्य महिला हाल ही में कुत्ते के हमले में घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 ग्रामीणों का कहना है कि वे कुत्तों से गाँव में भय का माहौल है |पुलिस के मुताबिक, जिस इलाके में महिला की हत्या की गई, वहां हड्डियों का ढेर लगा रहता था, जिससे कुत्ता और भी खतरनाक हो चुके है| शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। कुत्तों को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg