भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. विष्णुदेव सरकार आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है| बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज बजट पेश करने वाले हैं|
20 साल बाद वित्त मंत्री बजट प्रस्ताव पेश करेंगे. बता दे की मुख्यमंत्री पहले वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया करते थे |
साय सरकार के बजट में हर वर्ग को समायोजित करने का प्रयास रहेगा । नवा रायपुर हब बनाने के लिए विशेष निधि निर्धारित की जा सकती है।
बजट में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी दिखाई जा सकती है | महिलाओं, किसानों और युवाओं पर खास फोकस रखा जा सकता है. पिछले बजट का आकार 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ रुपये था |
आज लोकसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व और व्यय की घोषणा करेंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल अपने-अपने विभाग के सवालों का जवाब देंगे|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

