भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेलंगाना में एक बहुत ही क्रूर व अमानवीय घटना घटित हुई जहाँ एक साथ कई कुत्तों को गोली मार दी गई. नतीजा यह हुआ कि 21 कुत्तों की मौत हो गई. गोलीबारी में लगभग पांच कुत्ते भी घायल हो गए, 15 फ़रवरी 2024 को देर रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच यह घटना हुई है|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अमानवीय घटना को कार से आये नकाबपोश लोगों ने अंजाम दिया है|बेजुबानो से इतनी क्रूरता ज्ञात होता है की ये इंसान नहीं है | भावनाये ,प्रेम , मानवता मर चुकी है|
20 से ज्यादा कुत्तों को गोली मारने की घटना तेलंगाना के महबूब नगर जिले के पोन्नाकल गांव से जुड़ी है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार में चार लोग आए। सभी के चेहरे नकाब से ढके हुए थे। इन्हीं लोगों ने कुत्तों पर गोलियां चलाईं|
गोली लगने से कई कुत्ते मौके पर ही मर गए. हालांकि कुछ कुत्ते भागते वक्त मारे गए|. पाँच कुत्ते भाग्यशाली रहे हालाँकि उन्हें गोली लगी है, लेकिन जीवित है। घायल कुत्तों का इलाज पशु अस्पताल में किया जा रहा है |
तेलंगाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक साथ इतने सारे कुत्तों को किसने गोली मारी, गोली मारने का मकसद क्या था? इस संबंध में अड्डाकला थाने में मामला दर्ज किया गया है. जांच में पशुचिकित्सकों को शामिल किया जाएगा। मामले की शव-परीक्षा रिपोर्ट से भी कुछ पता चल सकता है पर अभी तक PM रिपोर्ट्स नहीं आ पायी है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

