भिलाई की पत्रिका न्यूज़:सारनाथ एक्सप्रेस में आरपीएसएफ जवान गोलीकांड मामले में नई जानकारी सामने आई है. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब जवान ने गोली चलाई तो दो गोलियां ऊपरी बिस्तर पर सो रहे यात्री दानिश सिद्दीकी की कमर और पेट के पास लगीं। डॉक्टरों के मुताबिक गोली तो निकल गई, लेकिन पेट में गोली नहीं थी|
हालाँकि, RPF ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि उन्हें गोली मिली या नहीं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मरीज की सर्जरी की गई, जहां उसकी अतड़ी को लगभग 2 फीट काट दिया गया और वापस जोड़ दिया गया। अगले दो से तीन दिनों में मरीज के लिए हालत गंभीर रहने वाली है| अस्पताल के मुताबिक मरीज के अतड़ी में आठ से 10 छेद थे. इसलिए उन्होंने इसे काटकर अलग किया है|
परिवार के सदस्यों के अनुसार, दानिश सिद्दकी ने एक साल पहले ही शादी की थी और उसके घर में एक बच्चे का जन्म हुआ था, जिसे वह दुबई से नरोजाबाद आया हुआ था। इस बीच, उनके पिता का भिलाई के एक निजी अस्पताल में हार्ट का इलाज चल रहा था और वह मध्य प्रदेश (एमपी) के नरोजाबाद से भिलाई आ रहे थे, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी रहते हैं।
दिवंगत आरपीएसएफ जवान के शव को पीएम हेतु अंबेडकर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां से उनके शव को राजस्थान ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

