भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नवविवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में कर pm के लिए भिजवा दिया है| मामला तमनार थाना क्षेत्र का है|
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम प्रियंका गुप्ता है. वह जशपुर के चीर बगीचा गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी 9 दिसंबर 2023 को गोढ़ी गांव निवासी अभिषेक गुप्ता से हुई।
दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। अभिषेक गुप्ता तराईमल प्लांट में काम करते हैं। वह हमेशा की तरह काम पर गयाउसी शाम उनकी पत्नी ने अचानक पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.
इसके बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर में पंखे से लटका देखा. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि प्रियंका के ससुरालवालों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने रविवार को मोबाइल वीडियो कॉल पर प्रियंका से बात की। प्रियंका खुश थी और हंसते हुए बात कर रही थी. तभी कुछ देर बाद अचानक प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने फोन कर उन्हें इस बात की जानकारी दी. पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

