पीएम सूर्य घर योजना’ का हुआ ऐलान, महीने में 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरकार 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की घोषणा कर दी है। जहाँ एक करोड़ घरो को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी |

नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। 'एक्स' पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, पीएम मोदी ने कहा, "सतत विकास और लोगों के कल्याण के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।" घरों को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी नगर पालिकाओं और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर ऊर्जा (छत पर सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए कहा जाएगा।साथ ही, इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg