भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :केरल के वायनाड में 20 साल के छात्र जेएस सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में वामपंथी छात्र नेताओं पर मृतक को नग्न कर घुमाने, उसकी पिटाई करने, उसका अपमान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है|
पुलिस ने इस मामले में छह छात्रों को गिरफ्तार किया है. छात्र के पिता ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्र नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है|
मिडिया रिपोर्ट्स में आई खबर के मुताबिक़ वायनाड के एक कॉलेज में पशु विज्ञान के छात्र जे एस सिद्धार्थ ने 18 जनवरी, 2024 को आत्महत्या कर ली थी।
सिद्धार्थ को छात्र छात्रावास के शौचालय में लटका हुआ पाया गया था। इसके बाद सिद्धार्थ की PM रिपोर्ट से कई खुलासे हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, मौत से पहले सिद्धार्थ को बुरी तरह पीटा गया था। उसका पेट खाली था मतलब भूखा प्यासा था और शरीर पर जख्म के निशान थे|
इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया। वहीं 12 छात्रों को कॉलेज से निलंबित भी कर दिया गया|
निलंबित किए गए लोगों में एसएफआई के वामपंथी छात्र नेता भी शामिल हैं। सिद्धार्थ के पिता जयप्रकाश ने कहा कि उनके बेटे को अक्सर वामपंथी छात्र परेशान करते थे।
उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) पर एक लड़की के साथ डांस किया था. इससे वामपंथी छात्र परेशान थे. अगले दिन उसे घर लौटना था. लेकिन इन एसएफआई नेताओं ने उनके बेटे को हॉस्टल में बुलाया और उसे परेशान करना शुरू कर दिया|
तीन दिन तक लगातार उसे प्रताड़ित किया गया. उसे खाने-पीने भी नहीं दिया गया| आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा. उसे नग्न कर छात्रावास में घुमाया गया और अपमानित किया गया। इसके बाद सिद्धार्थ के सुसाइड की खबर आई।
सिद्धार्थ के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे ने अपनी मौत से दो घंटे पहले फोन किया था. उन्होंने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उन्हें मारकर लटका दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में छह छात्रों को गिरफ्तार किया है| इस मामले पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 12 छात्रों को मुख्य आरोपी बनाया है. एसएफआई के छात्र नेता समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं.
जबकि मृतक सिद्धार्थ के पिता का कहना है कि आरोपी छात्र सत्ताधारी वामपंथी संगठनों से जुड़े हैं इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी| मामले के मुख्य आरोपियों में से एक अखिल को आज (29 फरवरी, 2024) पलक्कड़ से गिरफ्तार किया गया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

