भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ बलौदाबाजार के भैंसापसरा इलाके में आधी रात को एक घर में आग लग गई। इस आग में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. आग में झुलसी दो महिलाओं और एक बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर ले जाने को कहा गया है| लेकिन परिवार में कोई नहीं होने के कारण उसे रायपुर लाना मुश्किल है। घायलों की मदद करते मोहल्ले के युवा सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं
देर रात बलौदा बाजार स्थित एक मकान में आग लग गई और अंदर सो रहे साहू परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। युवक की मौत हो चुकी है और बुरी तरह जली महिला और लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं. आग लगने की जानकारी जब फायर ब्रिगेड को हुई तो वह मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. किसी ने सामने का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया जिस वजह से आग लगने के बाद परिवार का घर से बाहर निकलना असंभव हो गया।
हादसे के शिकार लोगों के परिवार बेहद गरीब हैं और परिवार में कोई ऐसा नहीं है जो उनकी मदद कर सके. इसी बीच पड़ोस में रहने वाले युवकों ने रात में जिला अस्पताल में सूचना दी और इलाज कराया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया और वे भी सोच रहे हैं कि उन्हें वहां कैसे ले जाएं। ऐसे में वे सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि इस परिवार के लिए व्यापक व्यवस्था की जाए|
गंभीर रूप से झुलसी घायल परिवार की महिला सदस्य कमला साहू ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि रात में आग कैसे लगी। लड़की ने कहा: यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है, दोनों सो रहे थे, लेकिन आग की गर्मी से अचानक उनकी नींद खुल गई और तब तक आग फैल चुकी थी. उन्होंने आग से बचने के लिए बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद था और ऊपर से खप्पर और अन्य वस्तुएं गिर रही थीं।
क्षेत्र में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में इलाके के अस्पतालों में बर्न ट्रीटमेंट रूम नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लोग चाहते हैं कि सरकार तुरंत बलौदा बाजार में एक बर्न यूनिट स्थापित करे ताकि गरीब परिवार और ऐसी घटनाओं के पीड़ित इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
अब कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग कैसे लगी यह तो पता नहीं लेकिन गरीब परिवार के पास अब पहनने के लिए कपड़े तक नहीं हैं|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

