माँ के साथ कपड़ा सुखाने छत पर गए 4 साल के मासूम 11 kV बिजली केबल की चपेट आया ,गंभीर रूप से घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में छत पर खेलते समय 11 kV बिजली केबल की चपेट में आने से 4 साल के मासूम बच्चे झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद परिवार वालों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया. यह घटना सोमवार दोपहर इस शहर के टीकरापारा वार्ड में यह घटना घटित है |

बताया जा रहा है कि टिकरापारा क्षेत्र इलाके में किराए के मकान में रहने वाले कंवर परिवार का चार साल का मासूम  सूर्याश अपनी मां के साथ छत पर आया था। 

माँ छत पर धुले हुए कपड़े सुखा रही थी और मासूम बच्चा हाथ में छड़ी लेकर खेल रहा था। इसी दौरान छड़ी छत से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से छू गई। 

इस बड़ी चिंगारी से मासूम बच्चे को करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर पड़ोसियों समेत परिवार के लोग भी छत पर पहुंच गए और मासूम बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए|

जहां इलाज चल रहा है।इस घटना के संबंध में डाॅ. विवेक बिसन ने बताया कि करंट से बच्चे का सीना और हाथ झुलस गया है। हालाँकि बच्चा अब खतरे से बाहर है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg