भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केरल के मलप्पुरम में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुट्टीपुरम के एक बस स्टैंड पर एक युवक बिल्ली का कच्चा मांस खाता हुआ पाया गया|
असम के धुबरी जिले के रहने वाले इस युवक मानसिक रूप से बीमार होने की सम्भावना को देखते हुए उसे तालुक अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद कोझिकोड के सरकारी मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुट्टीपुरम में एक बस स्टॉप पर खड़े लोग उस वक्त डर गए जब उन्होंने एक युवक को बिल्ली का कच्चा मांस खाते हुए देखा. इसके बाद लोगों ने तुरंत मलप्पुरम पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को रोका तो उसने कहा कि वह चार-पांच दिन से भूखा है| उसने कुछ नहीं खाया है |
इसके बाद पुलिस ने युवक को खाना खिलाया. युवक की पहचान देबोजीत रॉय के रूप में हुई। कुट्टीपुरम पुलिस इंस्पेक्टर पी.के. पद्मराजन ने कहा कि युवक शनिवार शाम (3 फरवरी, 2024) को घटनास्थल से लापता हो गया था, लेकिन रविवार (4 फरवरी, 2024) सुबह कुट्टीपुरम रेलवे स्टेशन के पास पाया गया।
पूछताछ में पता चला कि युवक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से केरल के कोझिकोड आया था उसका भाई चेन्नई में रहता है. उनके भाई ने पुलिस को बताया कि देबोजीत रॉय चेन्नई से लापता हो गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति कुछ साल पहले अपना गृह राज्य छोड़कर केरल आ गया था।
पुलिसकर्मी ने बताया कि युवक काफी दिनों से लापता था. उनके भाई ने कहा कि देबोजीत रॉय उनके भाई हैं जो कई सालों से लापता हैं. उनके भाई ने भी उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया. इस पूरी घटना के बाद उसके भाई को पुलिस ने मलप्पुरम बुलाया और युवक को आगे की जांच के लिए कोझिकोड मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

