भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी थाना क्षेत्र के शंकर नगर में सौतेले पिता और सगी मां ने मिलकर चार साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी. पूर्व पड़ोसी युवक की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है|
कुम्हारी थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय मोंगराज 24 वर्षीय स्टेशन चौक में रहता है। दो महीने पहले गायत्री साहू को पत्नी बताकर मनप्रीत सिंह ने अपने 4 वर्षीय बेटे जगदीप सिंह और 8 वर्षीय बेटी कुमारी अर्पिता कौर के साथ कुछ महीने के लिए गंगा खोली चौक स्टेशन पर सनी सरदार का घर किराए पर लिया।
मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी गायत्री साहू के बीच पहले भी अक्सर झगड़े होते रहते थे. दोनों बाद में मिल जाते थे | मनप्रीत सिंह अक्सर अपने सौतेले बेटे जगदीप सिंह को पीटता था। ढाई महीने पहले मनप्रीत सिंह ने अपने सौतेले बेटे जगदीप के गले में रस्सी बांध दी और उसे हाथ से उठा लिया।
इसके बाद स्थानीय लोग आये और मनप्रीत सिंह को बच्चे से दूर किया गया फिर वह भाग गया | स्थानीय लोगों ने जगदीप के गले में बंधी रस्सी को खोला और उसे पानी दिया तब जगदीप की जान बच गई। 08-10 दिन बाद जब मनप्रीत सिंह ने अपने बेटे जगदीप सिंह को दोबारा पीटा तो उसका होंठ फट गया |
मनप्रीत सिंह ने जगदीप सिंह को बार-बार पीटा और जान से मारने की कोशिश करता था| मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा मनप्रीत सिंह ने घर छोड़ दिया और डेढ़ से दो महीने तक शंकर नगर में एक मुस्लिम काजू कुम्हार के घर में 2 महीने से रह रहा था |
31 जनवरी को शाम करीब 6:00 बजे अजय मोंगराज शंकर नगर स्थित प्रवीण सिंह के घर निजी मामले में गया, तभी मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी गायत्री साहू ने लड़के जगदीप सिंह को मुक्का मारा और मनप्रीत सिंह ने लड़के को मुक्का मार कर पिटाई कर रहे थे |
उनसे मारपीट न करने को कहा और आगे बढ़ गए।' 1 फरवरी की रात को सूचना मिली कि लड़के जगदीप सिंह की मौत हो गयी है. जगदीप सिंह की मौत सौतेले पिता मनप्रीत सिंह और माँ गायत्री साहू द्वारा मुक्का मारने और लात मारने से गंभीर चोटों के कारण हुई थी।
अजय मोंगराज की रिपोर्ट पर कुम्हारी पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी गायत्री साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 201, 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

