रायपुर : विडियो में चाक़ू दिखाते हुए बड़ा काण्ड करने का रौब दिखा रहे थे 4 युवक , पुलिस ने निकाली सारी गुंडागिरी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. चार युवको द्वारा चाकू दिखाकर और गंभीर अपराध की धमकी देकर राजधानी की कानून


-व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक विडियो बनाया था |


इस वीडियो को सोशल नेटवर्क पर भी शेयर किया गया. वीडियो जारी होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि पुलिस ने चाकू लहराने के मामले में सोहेल (उर्फ सूफी), अजहर खान (उर्फ अज्जू) और शेख शाहरुख तथा पंकज आसवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

गिरफ्तार किए गए चारों अपराधियों के खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के मुख्य विभागों में आपराधिक शिकायतें दर्ज की गईं। आजाद चौक थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg