छ.ग को केंद्र से मिले 7 हजार करोड़ , छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6 हजार 896 करोड़ रुपये देने का ऐलान.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। मोदी सरकार ने बीते गुरुवार को नई संसद में अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट के तौर पर साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया, इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास के लिए लगभग 6896 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। 

वित्त मंत्री के इस एलान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो प्रदेश के लिए 311 करोड़ रुपये मिलते थे अब मोदी सरकार में 7 हजार करोड़ मिले हैं, यही तो डबल इंजन की सरकार है। 

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़- 2014 से पहले और 2014 के बाद” 2009 से 2014 तक जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तब रेलवे विकास के लिए 311 करोड़ रुपये मिलते थे, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो रेलवे विकास के लिए लगभग 7 हजार करोड़ रुपये मिले हैं, यही तो है डबल इंजन की सरकार, फर्क़ साफ़ है। 

बजट पेश होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 6896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है|

 ये पैसे तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर में खर्च किए जाएंगे, जिसमें ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर और पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर शामिल है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg