भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हमीरपुर, यूपी , शादी के बाद, नई नवेली दुल्हन अपने पति के घर आई, पहली रात पति ने यौनवर्धक शक्ति की गोलियाँ लीं और फिर पत्नी के साथ यौन संबंध बनाए, जिसके बाद नव विवाहिता की हालत बिगड़ गयी और 7 फरवरी को पीड़िता को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया जहाँ 10 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर लड़की के ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
3 फ़रवरी को हमीरपुर क्षेत्र में उरई से बारात आई थी| उरई के रहने वाले इंजीनियर से युवती की शादी तय की गयी थी| लड़की के माता-पिता नहीं हैं. लड़की का भाई पिता की जगह सरकारी जॉब में है। भाई ने अपनी बहन की शादी बहुत धूमधाम से की. 4 तारीख को लड़की मायके से विदा लेकर पति के घर पहुँची।
शादी की पहली रात पति ने कामोत्तेजक दवा ले ली और हैवानियत की हदे पार करते हुए क्रूर कृत्य जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत बिगड़ गयी| सात फरवरी को युवती के घरवालों को ससुरालियों ने मोबाइल पर फोन किया और कहा कि उन्होंने अपनी लड़की बीमारी छिपाकर शादी की है उसे उल्टी हो रही है और वह बीमार है|
जिसके बाद लड़की के मायके वाले उसी दिन उरई पहुंचे, जहां से उन्होंने लड़की को सीधे उसे कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसे आराम नहीं मिला |
युवती की भाभी ने जब लड़की से जबरदस्ती पूछताछ की, तो उसने उसे बताया कि उसके पति ने उत्तेजक पदार्थ लेने के बाद उसके साथ यौन संबंध बनाए, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। फिर लड़की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गई। जांच के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कहा कि इस लड़की के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं जैसे सामूहिक दुष्कर्म किया गया हो
युवती के प्राइवेट हिस्से जख्मी हो गए थे |जिसकी वजह से लड़की को इन्फेक्शन फ़ैल गया और 10 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे कानपुर में नई दुल्हन की मौत हो गई। मौत के बाद सोमवार को जब शव उनके घर पहुंचा तो हर कोई दुखी था। मृतक के भाई ने कहा: बहन की मौत के बाद इंजीनियर दामाद अपने परिवार के साथ घर का दरवाजा पे ताला लगाकर भाग गया है |
इस संबंध में दुल्हन के भाई ने एसपी से पुलिस को शिकायत देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सदर राजेश कमल ने कहा: इस शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

