तुम मार दो उसे बाकी मै देख लूंगा , सगे बाप ने दी हत्या की इजाजत , जिसके बाद सौतेली माँ ने 8 साल के बच्चे की हत्या की , बच्चे की वजह से होते थे दोनों के बीच झगड़े...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यह दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान के डीग जिले के सेडर चौकी क्षेत्र के बरौली चौथ गांव में हुई. माता-पिता अपने 8 साल के बेटे को मारना चाहते थे. यश की सौतेली माँ ने मासूम यश को पानी से भरे टैंक में उल्टा लटका दिया और तब तक लटकाये रखा जब तक वह मर नहीं गया। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली हत्या के आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है|

आठ साल के यश की मां की कई साल पहले मौत हो गई थी. कुछ साल बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली. यश मासूम को नयी माँ मिल गयी लेकिन उसे अपनी सौतेली माँ का व्यवहार पसंद नहीं था। उसने इसकी शिकायत अपने पिता से की जिसके बाद दंपति के बीच विवाद हुआ करता था और मासूम यश की मौत का कारण बना |

दिवंगत यश के मामा संतोष सिंह ने पुलिस में अपने भतीजे की हत्या की शिकायत दर्ज करायी थी. इस शिकायत में उन्होंने अपनी सौतेली मां रमा और पिता दीवान सिंह पर यश की हत्या का आरोप लगाया है. हत्या के बाद आरोपी की मां फरार हो गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया|

 हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने संदिग्ध मां को आगरा से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दीवान की पत्नी की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. इस दिल दहला देने वाले मामले में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या का खुलासा किया.

आरोपी पिता ने कहा था - तुम उसे मार दो मै सब देख लूँगा ,जिसके बाद बहाने से रमा ने उसके पैर पकड़कर उसे उल्टा लटका दिया और पानी की टंकी में डाल दिया। यश का चेहरा पानी में डूबा हुआ था और वह तड़पता रहा, लेकिन उसकी सौतेली मां रमा के हाथ नहीं कांपे और उसे तब तक लटकाए रखा जब तक उसके शरीर ने हरकत करना बंद नहीं कर दिया|

यश की मृत्यु के बाद, रमा ने टंकी में फेंक दिया और भाग गए। योजना के तहत, दीवान सिंह ने 18 फरवरी को अपने पड़ोसी को घर ले जाने और पानी की टंकी में बच्चे का शव दिखाने के लिए बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित शव को परिजनों को सौंप दिया। दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg