भिलाई में अयोध्या कप का हुआ शुभारंभ , कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शिरकत की.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अयोध्या कप का शुभारंभ बुधवार को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित रिसाली क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शिरकत की | उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 11 की 11 सीटें जीतेंगी ।

उद्घाटन कार्यक्रम में आये किरण सिंह देव ने सबसे पहले रामलला की पूजा अर्चना की और उन्हें माला पहनाई. इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उनका हौसला बढ़ाया. 

इसी दौरान किरण सिंह देव ने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया. उन्होंने बल्ला हाथ में पकड़ा और छक्का मारने की कोशिश की. उन्होंने अच्छा खेला लेकिन छक्का नहीं लगा सके|

हर साल की तरह इस साल भी रिसाली क्रिकेट ग्राउंड में पांच दिवसीय बड़े पैमाने पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है| इसमें छत्तीसगढ़ की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक खेल नॉकआउट खेल है। इसे अयोध्या कप नाम दिया गया है |इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पांडे भी अन्य नेताओ के साथ मौजूद थे |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg