भिलाई के युवक की कुम्हारी के पास एक्सीडेंट में मौत , बहन के साथ बाइक से घर लौट रहा था युवक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , कुम्हारी थाना क्षेत्र के खारून ग्रीन के पास गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 

अपने नाना का इलाज कराकर मोटरसाइकिल से लौट रहे एक युवक को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। 

दुर्घटना के समय उसकी बहन भी मोटर साइकिल पर सवार थी उसे भी चोटे लगी है |  घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

मिली जानकारी के मुताबिक, सुपेला निवासी राहुल प्रसाद (18) गुरुवार सुबह अपने नाना को एम्स लेकर आया हुआ था। उसके साथ उनकी बहन और अन्य लोग भी थे|

इलाज के बाद वह दोपहर तीन से साढ़े तीन बजे के बीच अपनी बहन के साथ मोटर साइकिल से लौटा। कुम्हारी में खारून ग्रीन के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल चला रहे राहुल प्रसाद की मौत हो गयी|

  https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg