भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सूर्या मॉल के पास एक साइकिल सवार ने खड़ी कार पर टक्कर मार दी | टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सूचना के आधार पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम आदित्य सिंह ने अपनी अर्टिगा कार सूर्या मॉल चौक के बाहरी इलाके में खड़ी की थी और पास में ही चाय पीने जा रहे थे, तभी अचानक कार के पीछे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर में कार के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और हादसे में मोटर साइकिल सवार अरशद खान और रिजवान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पाकर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है|
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया गया है कि मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और खड़ी कार से जा टकराया|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

