अनाथ लड़की के साथ सुने मकान में ले जाकर दुष्कर्म , परिणामस्वरूप लड़की को ठहर गया गर्भ , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद , छ.ग काम की तलाश में देवभोग आई एक अनाथ लड़की के साथ अशोभनीय घटना का खुलासा हुआ। 

पीड़िता चार माह की गर्भवती भी थी. पुलिस अधिकारी गौतम गौड़ ने कहा कि आरोपी  के खिलाफ देवभोग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 366376 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

दरअसल, लड़की 18 साल तक राजधानी के एक अनाथालय में रही और फिर भाठागांव में बस स्टेशन पर एक रेस्टोरेंट  में काम कर रही थी |इसी दौरान उसकी मुलाकात 22 वर्षीय नंदू तिवारी से हुई, जो जीवन बस सर्विस में कंडक्टर का काम करता था।

 नंदू ने लड़की को दूसरी नौकरी ढूंढने के लिए बस से देवभोग ले गया। लड़की देवभोग के एक रेस्टोरेंट में भी काम कर रही थी। इसी बीच आरोपी नंदू ने लड़की पर शादी करने का दबाव बनाया|

 फिर 14-15 अक्टूबर की रात वे उसे देवभोग बस स्टैंड के पास एक सूने मकान में ले गया और उसके साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया जिसके परिणाम स्वरुप लड़की को गर्भ ठहर गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg