गुंडे - बदमाशों की बनेगी माफी सूची, मिलेगा सरकारी स्कीम का लाभ, जो अपराधी लंबे समय से अपराध से दूर उन्हें कलेक्टर द्वारा समझाईश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , नये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेशानुसार एवं शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियंत्रण सहित सुरक्षा, शांति, कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से एवं शहर पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में शहर के सभी पुलिस स्टेशनों के गुंडा बदमाशों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया।


कलेक्टर गौरव कुमार और एसपी संतोष सिंह थाने में मौजूद रहे और परेड में गुंडा बदमाशों के साथ रहे और समझाइश की. ऐसे अपराधी, जिन्होंने लंबे समय से कोई अपराध नहीं किया है, उन्हें सरकारी योजना का लाभ मिलेगा और कुछ ही दिनों में उनकी सूची बनाकर माफी सूची में जोड़ दिया जाएगा।

परेड में 90 से अधिक उपद्रवियों ने भाग लिया और उनसे अपराध से बचने और अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का आग्रह किया गया। यदि पुलिस आपसे अदालत में पेश होने के लिए कहती है, तो आपको तुरंत पेश होना होगा। कृपया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg