भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में बहन को भगाकर ले जाने युवक को कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा। पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर फट गया और हाथ-पैर भी जख्मी हो गए. सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मारपीट के आरोपी चारों भाइयों के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 427 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है|
विवरण के अनुसार पुरेना निवासी आवेदक सुरेश कुमार राऊत (29) 22 फरवरी की रात 8 बजे क्षेत्र में घूम रहा था। बाद में उसी इलाके के संदीप पात्रो, उत्तम पात्रो, सुमित पात्रो और सुजीत पात्रो ने उसे गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। सुरेश के सिर पर लोहे के एंगल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने सुरेश का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया|
जीआरपी थानेदार आरके बोरझा के मुताबिक आरोपी की बहन को आवेदक सुरेश पिछले दिनों भगा ले गया था और लड़की वापस भी आ गयी| आवेदक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है. अपनी बहन को ले जाने से नाराज चारों भाई उससे दुश्मनी रखते थे और गुरुवार की शाम उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित का इलाज चल रहा है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

