भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर ,म.प्र ,विजय नगर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर कैफे मालिक विभव शुक्ला उर्फ सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि जब विभव ने उससे शादी का वादा किया तो वह ट्रांस गर्ल बन गई। जिसके बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया | पुलिस ने आरोपी पर अप्राकृतिक कृत्य की धाराये लगाई है |
टीआई सीबी सिंह के मुताबिक, 28 साल की ट्रांस लड़की की इंस्टाग्राम के जरिए कानपुर के रहने वाले सोनू से दोस्ती हुई। सोनू ने लड़के को सर्जरी के जरिए लड़की बनाने के लिए कहा।
इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में एक अपार्टमेंट में रहने लगे और साथ ही कानपुर, वृन्दावन, इंदौर और दिल्ली के अलग-अलग होटलों में रिश्ते बनाये | पिछले जून में सोनू पीड़ित (ट्रांस लड़की)के घर आकर परिजनों से शादी की बात भी की।
आरोपी और पीड़िता को एक जोड़े के रूप में कई बार टूर पर भी गए | युवक ने अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कानपुर भी बुलाया गया था. इस दौरान उन्होंने युवक के चेहरे की सर्जरी भी करवा दी|
आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी सोनू ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शुरू में मामले की जांच की और माना कि यह बलात्कार का मामला है, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद, उन्होंने "अप्राकृतिक कृत्य" की धारा के तहत मामला दर्ज किया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

