युवती की नग्न अवस्था में मिली लाश , इलाके में मचा हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोरमी छ.ग,छत्तीसगढ़ के लोरमी थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली है इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार खुड़िया चौक के दुल्लापुर ग्राम के वन क्षेत्र में युवती की नग्न अवस्था में लाश मिली है। शनिवार के दिन कुछ ग्रामीणों ने एक युवती की नग्न अवस्था में लाश देखी|

 मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस के अनुसार मामला काफी संगीन है | पुलिस अभी केवल हत्या का अनुमान लगा रही है संभवतः युवती को किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर यहाँ लाया गया होगा |  

 मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है।पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg