भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. कल रात राजधानी में गोलीबारी की खबर सामने आई। दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कोई विवाद उत्पन्न हो गया | दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ व गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है|
बता दें कि रात करीब 11:30 बजे रायपुर हाइपरक्लब की पार्किंग में विकास अग्रवाल और रोहित तोमर के बीच किसी लड़की के साथ पुराने प्रेम सम्बन्ध को लेकर बहस हो गई।
इसके बाद रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास अग्रवाल पर हमला कर दिया, उसकी कार में तोड़फोड़ की और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
मामले पर बोलते हुए रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने कहा कि श्री नगर गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल ने हवाई फायरिंग की. हाइपर क्लब में रोहित तोमर नाम के शख्स से बहस के बाद गोली चलाई गई थी. दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है| साथ ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

