बीवी को वापस बुलाने पति ने की किन्नर से शादी, फोटो सोशल मिडिया में अपलोड किया फिर बीवी ने....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले के सिरातू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी नाराज पत्नी को बुलाने के लिए दूसरी शादी का नाटक रचा। 

ऐसा करने के लिए, उसने सोशल नेटवर्क पर एक तस्वीर पोस्ट की इसके लिए उसने थर्ड जेंडर (किन्नर ) से शादी की। जब महिला ने फोटो देखी तो उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. तब महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और पुलिस को एक बयान लिखकर अपने पति पर उसे पीटने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया।

माना जा रहा है कि पति ने नाराज पत्नी पर दबाव बनाने के लिए तीसरी शादी का नाटक किया। महिला ने अपने पति की दूसरी शादी करने की वायरल फोटो देखकर हंगामा मचा दिया है|

 मामला गंभीर होने पर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस तक शिकायत पहुंची। पुलिस पति और किन्नर के साथ उसकी पत्नी के पास सुलह के लिए बुलवाय है| इसके बावजूद महिला अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं है|

बता दे की यूपी के बृजेश कुमार, हौली वार्ड नंबर - 4 सिराथू क़स्बा की शादी गुलामीपुर निवासी मंजूदेवी से 2021 में हुई। शादी के बाद दोनों को डेढ़ साल की बेटी हुई। उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर बहस होने लगी तो महिला नाराज होकर अपने माता-पिता के घर चली गई।

 उसके पति के मुताबिक, कई कोशिशों के बावजूद वह वापस नहीं लौटना चाहती थी। फिर उन्होंने दूसरी शादी के बारे में एक नाटक किया |जिसमें उनका थर्ड जेंडर साथी नाटक करने सहमत हो गया।

यहां 13 फरवरी को सिराथू में मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें उन्होंने अपनी थर्ड जेंडर साथी को दुल्हन की तरह सजाया, उसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद उनकी पत्नी मंजूदेवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई|

  और घर पहुंच कर बड़ा उपद्रव मचाया. फिर उसने उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह किसी भी कीमत पर उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg