भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई कोसा नाला के पास बंद टोल प्लाजा पर कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक युवक का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा. पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है|
मिली जानकारी के मुताबिक, पास में ही पुलिस स्टेशन है, लेकिन पुलिस देर से पहुंची. हालाँकि अब पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ की तो पता चला कि करीब महीनेभर पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है |यह भी कहा जा रहा है की युवक खुद वाहन से सामने कूद गया | इसके साथ ही रूट निर्धारित कर आरोपी कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी गई|
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर भिलाई के कोसनाला टोल के पास भारी वाहनों का आवागमन देखा गया. इसी दौरान एक भारी कंटेनर जैसा वाहन तेज गति से गुजर रहा था तभी वहां खड़े आजाद चौक भिलाई 3 निवासी सुशील यादव (36) वाहन की चपेट में आ गया।
स्मरण रहे कि भिलाई से रायपुर तक फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान दो टोल प्लाजा बनाए गए थे- कोसानाला और कुम्हारी। इसकी समाप्ति तिथि के बाद, कोसानाला टोल रोड को अदालत के आदेश से बंद कर दिया गया था। पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसे सड़क से नहीं हटाया गया है, इसलिए इस तरह के हादसे होते रहते हैं।
लोग सड़क पार करने के लिए टोल बूथ के किनारे खड़े रहते हैं। जब रास्ता साफ़ होता है तो दौड़ना शुरू कर देते हैं। बड़े वाहनों के चालक अक्सर अचानक आते लोगों को नहीं देख पाते और दुर्घटना हो जाती है। प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

