भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार थाना अंतर्गत शुक्रवार की शाम अज्ञात चोर बाउंड्रीवाल फांदकर एक घर में घुस गया। फिर उसने न केवल पैसे, बल्कि अलमारी में रखे सोने और चांदी के गहने भी चुरा लिए।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी वसीम अंसारी (28) टायर दुकान संचालक है, जिसने शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक 2 फरवरी की रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। वहां से वह अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गये थे. वहां कुछ खाकर मैं घर पर सोने चला गया|
लगभग 4:00 बजे जब प्रार्थी की मां की नींद खुली तो उसने बगल के कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा. माँ ने घर में सभी को उठाया |
जब मैं कमरे में जाकर देखा कि अलमारी में रखे सोने के दो झुमके, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक सोने की चेन समेत अन्य सामान चोरी हो चुका था। पुलिस अज्ञात चोरो को ढूंढने का प्रयास कर रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

