बड़ी खबर - CG में 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोटों का जखीरा बरामद.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद किए हैं. सरायपाली पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है|

सरायपाली पुलिस ने लाखों के नकली नोटों से भरे जखीरे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये.

मुखबिर की सूचना पर सरायपाली पुलिस ने नाकाबंदी कर नकली नोटों से भरी पिकअप वाहन जब्त की है. युवक पिकअप क्रमांक सीजी 13 एयू 4670 में साड़ी की आड़ 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट छिपाकर सारंगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा था।

 चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली मुद्रा जब्त की। सभी नकली नोट 500-500 रुपये के हैं। आरोपी की पहचान अरुण सिदार (18) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच के बाद नये तथ्य सामने आ सकते हैं. साथ ही आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस आयुक्त महासमुंद जल्द ही इस संबंध में विस्तृत घोषणा करेंगे। सरायपाली पुलिस मामले की जांच कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg