CG : घर बनाने सरकार देगी मुफ्त में रेत , PM आवास योजना के लिए दी जा रही है सुविधा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , मंगलवार को विधानसभा में अवैध रेत खनन पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़ा ऐलान किया | 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के एक सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में ग्रामीणों को अपने उपयोग के लिए एक छोटे ट्रैक्टर से सरकार द्वारा मुफ्त रेत उपलब्ध कराई जाएगी.बता दे की प्रदेश में 18 लाख आवास बनाने की स्वीकृति मिली है|

कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने मामला उठाते हुए कहा कि अवैध रेत खनन की शिकायत मिली है. क्या रेत खदानों में लोडिंग मशीनों की अनुमति है? मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसी को भी मशीन से लोड अनुमानित नहीं है | लेकिन बिना अनुमति के खनन करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

कांग्रेस बीजेपी के कई सांसदों ने सदन में अवैध रेत खनन को लेकर अपनी बात रखी. बिलासपुर में अरपा में अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा भी उठाया गया. गांववासियों की समस्याओं के बारे में भी सवाल पूछे गए। संसद अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री आवास के लिए  ग्रामीणों को बनाने के लिए रेत लेने की इजाजत दी है?

 इससे बहुत फर्क पड़ेगा. इस संबंध में मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सदन में घोषणा की कि प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में ग्रामीणों को स्वयं के उपयोग के लिए छोटे ट्रैक्टरों से मुफ्त रेत उपलब्ध करायी जायेगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg