CG टीम , क्रिकेटर यूसुफ पठान के नेतृत्व में खेलेगी इंडियन वेटरन प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट.............

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  रायपुर , इंडियन वेटरन प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन 23 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक देहरादून, उत्तराखंड में किया जाएगा। 


जिसमे छत्तीसगढ़ वॉरियर्स स्क्वॉड क्रिकेटर यूसुफ पठान के नेतृत्व में खेलेगी। छत्तीसगढ़ वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (सीवीसीए) द्वारा 1 फरवरी को होटल सयाजी, जीई रोड, रायपुर में वॉरियर्स नाइट का आयोजन किया गया था। 

यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  टीम के लोगो और जर्सी को लॉन्च किया. इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, तरूणेश परिहार, योगेश अग्रवाल, प्रवीण त्यागी, सादात घोष सहित क्रिकेटर और खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुनाफ पटेल, नमन ओझा, स्टीवर्ड बिन्नी, ड्वेन स्मिथ आदि क्रिकेटर छत्तीसगढ़ टीम के लिए खेलेंगे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg