भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर. छत्तीसगढ़ में संस्कृत की शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों चल रहा है. जहां प्रतिदिन विभिन्न विभागों से फंडिंग के लिए आए अनुदानों पर चर्चा होती है।
इस बीच, पूर्व मंत्री और कुरुद सांसद अजय चंद्राकर ने आज विधानसभा में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए एक अशासकीय प्रस्ताव पेश किया, जिसे विधानसभा ने पारित कर दिया। इसके बाद जल्द ही प्रदेश में पहला संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के अथक प्रयासों की बदौलत आज विधानसभा ने राजश्री महंत वैष्णव दास स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय, रायपुर को विश्वविद्यालय बनाने का अशासकीय संकल्प प्रस्ताव पारित कर दिया। अब रायपुर का संस्कृत महाविद्यालय छत्तीसगढ़ का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय कहलाएगा।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

