ब्रेकिंग : CG के भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी , जिला उपाध्यक्ष को पहले भी मिल चुकी है धमकियाँ........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे को कथित तौर पर नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब योगेन्द्र पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी.



बार-बार मिल रही धमकियों के चलते 2003 से 2018 के बीच योगेन्द्र पांडे को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन 2018 में सरकार बदलने के बाद बीजेपी नेता की सुरक्षा हटा दी गई|

 ताजा मामले में एक मेल लेटर में योगेन्द्र पांडे को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया। पार्टी नहीं छोड़ने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं।

आपको बता दें कि योगेन्द्र पांडे वर्तमान में रमैया वार्ड से पार्षद हैं और बीजेपी दरभा मंडल के प्रभारी भी हैं. उन्होंने अब आईजी और एसपी को धमकी भरे पत्र की जानकारी दी है |

पुलिस सुरक्षा की मांग की है| इस संबंध में जगदलपुर डीएसपी अपूर्वा सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg