CG: होटल व्यवसायी की अधजली लाश मिली , जुआ खेलने का आदि था मृतक , पुलिस जाँच में जुटी....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर , छ.ग,सोमवार की देर शाम से लापता बलरामपुर के व्यवसायी का अधजला शव मंगलवार की शाम मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर शराब भट्टी रोड स्थित जंगल में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. व्यवसायी को जुआ खेलने की लत है|


 ऐसी आशंका है कि व्यवसायी की उसके साथियों ने हत्या कर दी होगी और उसके शरीर को पेट्रोल से जला दिया होगा। 

सूचना प्राप्त करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में तत्काल पतासाजी में जुट गई।

मृतक की पहचान होटल व्यवसायी धर्मेंद्र केसरी पिता बंसी केसरी उम्र करीब 44 वर्ष के रूप में की गयी है. मंगलवार की देर रात मिले शव को पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस द्वारा तथ्य स्थापित कर मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है. पहली नजर में यह हत्या का मामला है. मृतक का शहर की मुख्य सड़क पर एक होटल था।

लेकिन सोमवार देर शाम वह बिना बताए घर से निकल गया और मंगलवार देर शाम उसका शव मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर जंगल में मिला. घटना की परिस्थितियों के अनुसार साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन शव को पूरी तरह से जला नहीं |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg