CG में भाजपा नेता और सरपंच पत्नी पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप , जुर्म दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गौरेला पेंड्रा मरवाही(छ.ग) जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यह आरोप भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नहरेल (उर्फ भोलू) और उनकी पत्नी मरवाही सरपंच प्रियदर्शनी नहरेल पर लगा है। 



मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पर मरवाही जनपद पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए लगवाने के नाम ठगी करने का आरोप था। मरवाही निवासी पीड़ित मुकेश मानिकपुरी की शिकायत के बाद मरवाही थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है|

पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि अप्रैल 2022 में उसने मरवाही जनपद पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने के एवज में भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह नहरेल उर्फ ​​भोलू को 1 लाख रुपये दिये थे. जिसमे 40,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये और 60,000 रुपये नकद दिए गए। 

काफी समय बाद जब उसके काम में कोई बात नहीं हो रही थी तो उसने योगेन्द्र नहरेल से इस बारे में बात की, लेकिन योगेन्द्र गोलमोल जवाब देकर उसे गुमराह करने लगा।

पीड़ित मुकेश ने पुलिस को आगे बताया कि योगेन्द्र उसे काफी समय से गुमराह कर रहा था, लेकिन जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है तो उसने योगेन्द्र से पैसे वापस करने की मांग की|

इसके बाद योगेन्द्र ने अपनी सरपंच पत्नी प्रियदर्शिनी नहरेल के साथ मिलकर उसके खिलाफ साजिश रची और उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की. परिणामस्वरूप, समाज में उनकी प्रतिष्ठा इतनी धूमिल हो गई है कि अब उन्हें कहीं और रहकर जीविकोपार्जन करना पड़ता है।

एसडीओपी श्याम सीदार ने बताया कि दो साल पुराने धोखाधड़ी के इस मामले में पीड़ित मुकेश मानिकपुरी की शिकायत के बाद भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नहरेल उर्फ ​​भोलू और उनकी पत्नी मरवाही सरपंच प्रियदर्शिनी नहरेल के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है। मरवाही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg