भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमपारा में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान पर कार्रवाई की गयी, प्रशासन ने अवैध मकान पर बुलडोजर चलवा दिया।
दरअसल कांकेर पालिका क्षेत्र के आमापारा में प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष नीरा साहू द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया जा रहा था,
इस दौरान स्थानीय निवासी और उनकी पड़ोसी दीपिका श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने पूर्व जिला अध्यक्ष नीरा साहू द्वारा अवैध जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने की बात कही|
जिस पर प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे, तो पता चला कि मकान शासकीय जमीन पर बनाया जा रहा है, प्रशासन ने इस पर फ़ौरन कार्यवाही करते हुए घर को तुड़वा दिया |
विडियो देखे -
लेकिन इस दौरान शिकायतकर्ता दीपिका श्रीवास्तव के घर भी बुलडोजर चल गया, दरअसल जब नीरा साहू पर कार्रवाई की गई तो प्रशासनिक अधिकारियों को पता चला कि शिकायतकर्ता का घर भी खुद सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने उस पर भी बुलडोजर चलवा दिया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

