भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर , सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी कार्यालय में मनाया अपना जन्मदिन | गृह मंत्री विजय शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ की पालनहारी सरकार के कर्मठ और यशस्वी मुख्यमंत्री साय को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं|
विधायक मोतीलाल साहू ने बच्चों के लिए भोज का आयोजन किया. ग्रामीण सांसद मोतीलाल साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र टेमरी ग्राम पंचायत में शासकीय हाई स्कूल के बच्चों के लिए भोज का आयोजन किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन से एक दिन पहले कल विधायक साहू ने स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएँ भेजीं।
गौरतलब है कि आज 21 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है. विधायक साहू ने बच्चों को खुद खाना परोसा और उनके बीच चटाई पर बैठकर खाना भी खाया|
खाने के दौरान विधायक ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और बच्चों से पौष्टिक भोजन के फायदे और शिक्षा के महत्व के बारे में बात की. छात्रों में बहुत खुशी थी जब उनके विधायक उन्हें खाना परोस और साथ में भोजन ग्रहण किया |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

