भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर निगम के पार्षद और उप सभापति सलमान, इंजीनियर पिता मोहम्मद सुभान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है|भिलाई छावनी के शारदापारा वार्ड -35 निवासी सलमान पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र जमा कर निगम चुनाव लड़ने का आरोप है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपेला पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों के दुरुपयोग और जानबूझकर दस्तावेजों में हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा और वार्ड 35 छाया परिषद सदस्य चंदन यादव ने सुपेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
उसने पुलिस को बताया कि 2021 में भिलाई नगर निगम का चुनाव था |ऐसे में इंजीनियर सलमान ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज जमा कर नगर परिषद का चुनाव लड़ा. इन्हीं फर्जी दस्तावेजों की बदौलत उन्होंने ओबीसी वर्ग में चुनाव जीता था |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

