भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : IIT भिलाई की एक उपलब्धि , अब शरीर में किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए आपको कई तरह के टेस्ट से गुजरना पड़ता है। इसमें समय और पैसा दोनों खर्च होता है।
इस प्रक्रिया को आसान और सस्ता बनाने के लिए आईआईटी भिलाई के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर ध्रुव प्रताप सिंह ने अपने रिसर्च के माध्यम से खोज की है| उन्होंने एक माइक्रोरोबोट का प्रोटोटाइप तैयार किया है |
इसकी ख़ासियत यह है कि यह शरीर के किसी भी हिस्से का पता लगा सकता है और आपकी ज़रूरत की जानकारी तुरंत एकत्र कर सकता है। अनुसंधान दल में रिसर्च स्कॉलर श्रीकांत देवता और सुवेंदु कुमार पांडा शामिल हैं और इसका नेतृत्व ध्रुव प्रताप कर रहे हैं।
ध्रुव प्रताप बताते हैं कि शरीर में कैंसर कोशिकाओं या ट्यूमर कोशिकाओं का निदान करने के लिए इस हिस्से का एक नमूना लेना पड़ता है।
यह एक जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया है. शरीर में कई प्रकार के अंग होते हैं। कुछ हिस्से विभिन्न रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं। माइक्रोरोबोट इन्हें बड़ी मात्रा में रिकॉर्ड करने का काम करता है।
इस मॉडल की ख़ासियत शरीर के सबसे छोटे क्षेत्रों का लक्षित उपचार है। शरीर में होने वाले परिवर्तनों को समझकर और संकेत प्राप्त करके, आप न केवल बीमारी की शीघ्र पहचान कर सकते हैं, बल्कि उपचार प्रक्रिया भी शीघ्रता से शुरू कर सकते हैं।
ध्रुव प्रताप ने बताया कि इस मॉडल पर डेढ़ साल से शोध चल रहा है। मैंने पहले भी माइक्रोरोबोट्स पर काम किया हुआ है उस समय हम बैक्टीरिया और कोशिकाओं के बीच परस्पर क्रिया पर काम कर रहे थे।
साथ ही मुझे ऐसा लगा कि इसे सेंस भी किया जा सकता है. इसकी उपस्थिति निर्धारित करने के लिए, कार्यात्मक कोटिंग सामग्री पर शोध शुरू हुआ।
हालाँकि हम अभी तक बॉडी तक नहीं पहुँच पाए हैं। हमने ट्यूमर और कैंसर कोशिकाओं के मॉडल बनाए और उन्हें समान आकार, आयतन और अनुपात में प्रयोगशाला में तैयार किया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

