भिलाई sec-1 में युवक पर कटर से जानलेवा हमला , 3 लोगो ने दिया घटना को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में कैंप -1 रहवासी युवक पर तीन लोगो द्वारा कटर से हमला किया गया | जिसके बाद युवक का इलाज किया जा रहा है | जानकारी के अनुसार  भिलाई केम्प -१ के 25 वर्षीय पवन साव  सेक्टर 1 पिंक गार्डन के पास से गुजर रहे थे | तभी 3 लोगो के द्वारा उसे जबरदस्ती रोका गया |

इसके बाद उनलोगों के साथ घायल युवक की कहासुनी होने लगी इसी बीच एक युवक ने कटर निकाल कर उसपर हमला कर दिया |खून से लथपथ युवक को घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए | 

जिसके बाद युवक को उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चाकू से हमला की वजह से जिससे उसकी छाती और बांह पर गहरे घाव हो गए|

घायल युवक का बयान दर्ज किया गया. आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक पर जानलेवा हमला क्यों किया। ये तीन युवक कौन हैं? शत्रुता क्या है? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg