TMC नेता के खिलाफ 6 दिनों में 700 से अधिक शिकायते , लोगों ने अपनी आवाज की तेज , नेता पर ED रेड के बाद पीड़ितों को मिला हौसला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ लोगो का गुस्सा साफ जाहिर हो रहा है | संदेशखाली से उठी आवाजों को दबाने की कोशिश की गयी | 



लेकिन अब बीजेपी के वजह से पीड़ित लोगो को हौसला मिल रहा है वे अपना दर्द बयां करने की हिम्मत जुटा पाए है |इसलिए डैमेज कंट्रोल के लिए संदेशखाली में एक अफसर की तैनाती करके सभी शिकायतों को सुनने का निर्णय लिया है।ताकि लोग अपनी शिकायत बता पाए | 

इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि पिछले 6 दिनों में 700 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं|जिनमे अब तक 150 शिकायतें जमीन कब्जे और 70 रंगदारी वसूलने से संबधित हैं।लोग लाइन लगाकर खड़े हुए है |

बता दे की स्थानीय तृणमूल कॉन्ग्रेस नेता और पंचायत सदस्य शाहजहाँ शेख पर मारपीट, जमीन कब्जाने के अलावा यौन शोषण के आरोपों भी है |जिसे लेकर अब महिलाएँ सामने आ रही है | 

हालाँकि TMC नेता शेख शाहजहाँ अभी भी फरार है।साथ ही TMC के कुछ नेता पर जमींन हड़पने का भी आरोप है हालाँकि उन्हें लौटाने का विचार किया जा रहा है पर गरीब किसानो की वह जमीन अब खेती लायक नहीं बची |

बता दे की यहाँ 5 जनवरी 2024 को ED की यह टीम बंगाल में हुए राशन घोटाला मामले में तृणमूल कॉन्ग्रेस नेता और पंचायत सदस्य शाहजहाँ शेख से पूछताछ करने आई थी जिन पर हमला कर दिया गया था |

जिनमे अधिकारी व टीम घायल हो गयी थी | लोगों का कहना है कि हाल ही में हुए विरोध-प्रदर्शनों से उनकी हिम्मत बढ़ी है। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की सन्देशखाली का मामला तब सामने आया जब महिलाए विरोध प्रदर्शन करने उतरी |महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शाहजहाँ और उसके गुर्गों को जो भी महिला पसंद आती है|उसे वे घर से उठा ले आते हैं और जब तक उनकी मर्जी होती तब तक उन्हें वहां रखा जाता | 

विरोध करने पर मारपीट की जाती और घरवालों की हत्या तक की धमकी दी जाती थी| जिसके बाद तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया | हालाँकि यह बात सुनकर हर किसी के होश उड़ गए है | सत्यता सामने लाने पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg