भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के रिसाली में रहने वाले एक बुजुर्ग से अश्लील वीडियो कॉल के जरिए उगाही की घटना सामने आई है| आरोपियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से लगभग 11 लाख 59 हजार रूपये ब्लैकमेल कर ठग लिए | मामले में शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने अज्ञात संदिग्ध के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को एजेंडे में रखा है|
जानकारी के मुताबिक, मैत्री नगर रिसारी निवासी पीड़ित अशोक कुमार द्विवेदी (65) के मोबाइल फोन पर 27 अगस्त को एक वीडियो कॉल आया. जब उन्होंने काल उठाया तो एक महिला को बिना कपड़े पहने हुए देखा। वीडियो कॉल के दौरान, पीड़ित ने एक नग्न महिला को देखा और फोन काट दिया, लेकिन आरोपियों ने फोन काटने से पहले कुछ सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया।
और वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी ने दूसरे नंबर से कॉल कर पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया| आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग डर गये|
डर से पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए क्यूआर कोड और अकाउंट नंबर पर किस्तों में कुल 11 लाख 59 हजार रुपये जमा कर दिए। बड़ी रकम लेने के बावजूद जब आरोपी उससे लगातार ब्लैकमेल करने लगे जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर नेवई पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

