भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उज्जैन म.प्र, धुलेंडी के मौके पर भस्मारती के दौरान उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लग गई. पुजारियों और मंदिर के पण्डे , सेवको सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना के दौरान मंदिर में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
कुछ पुजारियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. बाकी लोगों की स्थिति सामान्य है. आधा दर्जन से ज्यादा पुजारियों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया|
प्राथमिक उपचार के बाद तीन पुजारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इंदौर के बाद सीएम घायलों का हालचाल जानने उज्जैन पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पीड़ितों के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है|
घटना की जांच के आदेश दिए गए है| पीड़ितों को उचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है| हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
सीएम ने इंदौर में मीडिया से कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इधर अस्पताल में ही प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रपति जी का फोन आ गया. मैंने कहा कि सभी की हालत लगभग सामान्य है|
डॉक्टरों ने विपरीत परिस्थितियों में सर्वोत्तम उपचार प्रदान किया और भगवान ने हमें एक गंभीर घटना से बचा लिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सभी के इलाज का ख्याल रख रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि घटना में कोई साजिश थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.
होली के चलते गर्भगृह में बाबा के श्रृंगार के बाद ,कुछ देर पहले ही गुलाल उड़ गया। इस समय आग भभक गयी| आग गुलाल में रसायन होने के कारण लगी। गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए यहां लिनन और कपड़े भी रखे गए थे। इससे आग तेजी से फैलने लगी. अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu


