भिलाई में रफ़्तार का कहर नशे में गाड़ी चला रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत , 5 बच्चों के सर से उठा पिता का साया....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीती रात भिलाई के सद्भावना चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवारों को ठोकर मार दी. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. दो लोगों को गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। बताया गया कि पिकअप चालक नशे में था। सुपेला पुलिस ने एक पिकअप वाहन और स्कूटी को जब्त कर लिया है और अपनी जांच जारी रखी है.


इस हादसे में भिलाई कैंप -1 निवासी मणिराम साहू(46) पिता धन सिंह साहू की मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक साहू ने मीडिया को बताया कि उनके बड़े भाई मनीराम कैटरिंग का काम करते थे. वह केम्प -1 तीन दर्शन मंदिर के पास रहने वाले रूपराम साहू पिता ठाकुर राम (48) के साथ टेंट का सामान लेकर स्कूटी से कोहका आ रहे थे।

 इसी दौरान दूसरी ओर से पिकअप क्रमांक सीजी 07 सीजे 9359 तेज गति से आई। रात्रि 10:00 से 11:00 बजे के बीच जैसे ही ये लोग सद्भावना चौक पर पहुंचे, एक पिकअप वाहन की सामने से टक्कर हो गयी.

इससे स्कूटी चला रहे मणिराम के सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच रूपराम साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी भी मौत हो गयी |

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वाहन का ड्राइवर नशे में था. वह काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था. पहले उसने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर जब उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने भागने की कोशिश की तो उसने स्कूटी सवार दो लोगों को भी टक्कर मार दी. सुपेला पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है

बता दे की मृतक मणिराम साहू की चार बेटियां और एक बेटा है। वह घर में कमाने वाला इकलौता था। हादसे के बाद परिवार ने 20 लाख रुपये का मुआवजा और पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu